भौगोलिक स्थिति

मगहर संत कबीर नगर जिला उत्तरी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य 75 जिलों में से एक है। खलीलाबाद शहर जिला मुख्यालय है| संत कबीर नगर जिला बस्ती मंडल का एक हिस्सा है। यह जिला उत्तर में सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज जिलों से पूर्व में गोरखपुर जिले से दक्षिण में अम्बेडकर नगर जिले से और पश्चिम में बस्ती जिला द्वारा घिरा है। इस जिले का क्षेत्रफल 1659.15 वर्ग किलोमीटर है। बखीरा, हैंसर, मगहर और तामा आदि यहां के प्रमुख स्थलों में से हैं। घाघरा, राप्‍ती,आमी और कुआनो यहां की प्रमुख नदियां है। मगहर एक कस्बा है जो आमी नदी के किनारे स्थित है|मगहर में संत कबीरदास की मृत्यु हुई थी|जिनके नाम पर जिले का नाम पड़ा है|

स्थलाकृति
मगहर सम्पूर्णता से आमी समतल भूमि पर स्तिथ है इसी वजह से इसके भौतिक तत्वों में काफी भिन्नता पाई जाती है । यह जिला भौतिक विशेषताओं के चार भागों में विभाजित किया गया है।
मगहर की जलवायु
वर्षा स्तर
जिले का औसत वार्षिक वर्षा स्तर 792 मिलीमीटर है जिसका स्रोत जून से सितंबर तक आने वाली दक्षिण-पश्चिमी मानसून हवाएं हैं। मगहर की वर्षा ऋतू में अगस्त के माह में यहाँ सबसे अत्यधिक वर्षा का अनुभव किया जाता है।
तापमान
मगहर में गर्मियों में अत्यधिक गर्मी एवं सर्दियों में अत्यधिक ठण्ड का अनुभव किया जाता है। यहाँ मई एवं जून में काफी गर्मी पड़ती है जिसमें तापमान ज्यादातर 46 डिग्री तक पहुँच जाता है।जून माह के अंत तक जब मानसून मगहर में प्रवेश कर लेता है तब तापमान थोड़ा कम हो जाता है। यह तापमान नवंबर के आते-आते और गिरता जाता है जिससे सर्दी ऋतू का आगमन हो जाता है। मगहर की सर्दी ऋतू में जनवरी सबसे अत्यधिक ठंडा माह होता है जिसमें तापमान औसतन 8-3 डिग्री तक पहुँच जाता है |